फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएमओ का तबादला, वाराणसी में एडी बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में करीब चार साल से तैनात सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का तबादला हो गया है। उन्हें वाराणसी में अपर निदेशक (एडी) बनाया गया है। उन्होंने जिले में 28 अगस्त 2021 को ज्वाइन किया था। उन्हें डॉ. ऊषा सिंह के स्थान पर यहां सीएमओ बनाया गया था। उनका कार्यकाल मिलाजुला रहा। जनप्रतिनिधियों से उनकी खूब बनी। हालत यह रही कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने लिए प्रशस्तिपत्र भी लिखवा लिए थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों संविदा पर आयुष चिकित्सकों की भर्ती के मामले में अभ्यर्थियों ने सीएमओ व डीपीएम पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस पर डीएम ने टीम बनाकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराए थे। हालांकि उस भर्ती का अभी परिणाम नहीं आया है। चिकित्सकों की तैनाती में भी उन पर मनमानी के आरोप है। कई चिकित्सक एक ही चिकित्सा इकाई में सालों से तैनात है तो कहीं जूनियर के अधीन सीनियर चिकित्सक लगे हुए हैं। इस पर जिला स्वास्थ्य समिति में भी चर्चा हो चुकी है। कई शिकायतों भी लंबित चल रही है। बरहराल शुक्रवार की रात शासन से जारी स्थानांतरण आदेश में सीएमओ एनडी शर्मा को वाराणसी में एडी स्वास्थ्य बनाया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से चार्ज छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें