फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत गांव में दिया जा रहा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत गांव में दिया जा रहा रोजगार
विज्ञापन

कदौरा। लॉकडाउन के चलते अन्य प्रांतों से गांव लौटे श्रमिकों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांव में ही रोजगार दिया जा रहा है, इससे मजदूरों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्राम नंगवा चंदरसी मरगांया, नाका, पंडौरा, कठपुरवा, बरही, तिरही, बागी, इटौरा बावनी में मनरेगा के तहत मजदूरों को बंधा, नाली-नाला व चकरोड की खुदाई में लगा दिया गया है। मजदूर रामसेवक शिवपाल, रामदास, देवरती, सुदामा, मोतीलाल व मुन्नी आदि ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने परेशानी हो रही थी, लेकिन गांव में ही जब रोजगार मिलने लगा है तो राहत मिली। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य सचिव व तकनीकी सहायकों एवं रोजगार सेवकों की देखरेख में चल रहे हैं। जिन लोगो के जॉब कार्ड नहीं बने है तो वह अपना नाम सूची में दर्ज करा दें ताकि जॉबकार्ड बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें