फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों को होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सरकारी कार्यालयों व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए है। इसको लेकर चिकित्साधिक्षक ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को चिकित्सा अधीक्षक ने सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके लिए चिकित्सा अधीक्षक लगातार स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश देने के साथ साथ निरीक्षण भी कर रहे है और बचाव के लिए जागरूक कर रहे है। सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों गैर सरकारी व सामाजिक संगठनों की सूची बनाएं और उनकी कोविड 19 की जांच कराएं ताकि कोरोना जैसी महामारी में रोक लग सके । उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी अधिकतर आम जनमानस के संपर्क में रहते हैं इससे इन लोगों पर संक्रमण की आशंका अधिक रहती है जबकि गैर सरकारी व सामाजिक संगठनों के लोग भी अधिकतर लोगों के संपर्क में रहते हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि ब्लाक क्षेत्र में संचालित कार्यालयों संगठनों की सूची जल्द कार्यालय में जमा कराकर उनकी कोविड जांच कराएं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन एक सैकड़ा लोगों की जांच परिसर में होती है, जिसके लिए आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मी लगे हैं। नगर स्थित खंड विकास कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, पशुपालन कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, जल निगम, जल संस्थान, कृषि विभाग कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच के लिए रोस्टर तैयार हो गया है साथ ही मेडिकल स्टोर संचालको ंप्राइवेट क्लिनिक व डॉक्टरों की भी जांच होगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गोविंद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अश्वनी वर्मा, वन्दना सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो के हीलाहवाली करने पर दी चेतावनी
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत के आधा सैकड़ा कर्मचारी कोविड 19 की जांच कराने आए, जिसमें दो कर्मचारी कोरोना जांच में हीलाहवाली करने लगे, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने कर्मचारियों को चेतावनी दी और जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें