फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ताला डाल पालिका में कर्मचारियों की नारेबाजी, सभासद सहित तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो 10- कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका में सोमवार शाम को शुरू हुए विवाद ने मंगलवार सुबह विरोध का बड़ा रूप ले लिया। पालिका परिसर में बाबू, कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने काम बंद कर नारेबाजी की। कमरे बंद कर मुख्य गेट पर ताला डाल दिया गया। 100 से अधिक कर्मचारी दिनभर परिसर में डेरा डाले रहे। देर शाम पुलिस ने सभासद, उनके प्रतिनिधि व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर कागज फाड़े जाने और फाइलों पर पानी डाले जाने का वीडियो वायरल होने से मामला और गरमाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सभासद प्रतिनिधि ने न सिर्फ कागज फाड़े बल्कि सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारी के पति के साथ भी अभद्रता की। नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें पूरी घटना से बताई। महिला सफाईकर्मी सरला धर्मदास ने भी अभद्रता की शिकायत की। ईओ ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को कोतवाली चलकर तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद कर अधीक्षक और टैक्स कलेक्टर सहित सभी कर्मचारी थाने पहुंचे और शिकायत लिखकर दी।
विज्ञापन

ईओ ने भी अलग से कर अधीक्षक और टैक्स कलेक्टर की ओर से तहरीर दी। सीओ ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर शाम पुलिस ने सभासद विपिन सेठ, उनके प्रतिनिधि पुष्पेंद्र और देवेंद्र राठौर के एसी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की।
इनसेट
शिकायती पत्र में सभासद प्रतिनिधि पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप
कर वसूली कर्ताओं अजय, कामता, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, धीरेंद्र, मनोज, मगनलाल, विजय कुमार, अखिलेख कुमार, वीरेंद्र आदि ने ईओ को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि सभासद प्रतिनिधि अक्सर अभद्रता करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और सोमवार को भी नशे में कागज फाड़े। सफाई यूनियन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और अजय नहर ने कहा कि कर्मचारी एकजुट हैं। कर अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह सभासदों की मनमानी नहीं चलेगी। आगे से इस तरह की घटना होगी तो वह शासन तक जाएंगे।


जन्म-मृत्य पंजीकरण के लिए पहुंचे 100 से ज्यादा लोग बैरंग लौटे
विरोध का असर नगर पालिका के कामकाज पर पड़ा। इससे आम लोग प्रभावित हुए। काम न होने के कारण वह बैरंग लौट गए। स्थिति यह रही कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण कराने पहुंचे करीब 100 से अधिक लोग लौट गए। कर विभाग में राजस्व वसूली पर भी असर पड़ा और लगभग पांच लाख रुपये का राजस्व जमा नहीं हो सका। सफाई व्यवस्था से जुड़े लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई नागरिक निराश होकर लौट गए। इंदिरा स्टेडियम निवासी किरण सोनी ने बताया कि सफाई की शिकायत दर्ज कराने आई थीं, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। महबूब मंसूरी ने बताया कि कर जमा करने आए थे, लेकिन विरोध खत्म होने के इंतजार के बाद भी कामकाज शुरू न होने से लौटना पड़ा।


यह है विवाद
गौरतलब है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी सरला धर्मदास पेंशन संबंधी कागजी कार्यवाही के लिए पालिका पहुंचीं थीं। कर विभाग में उनका पत्र तैयार हो रहा था। इसी दौरान सभासद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र वहां पहुंचे और आपत्ति जताई कि पांच बजे के बाद पालिका में कोई काम नहीं होगा। आरोप है कि उन्होंने गुस्से में सरकारी कागजों पर पानी डाल दिया और सरला की फाइल तक डस्टबिन में फेंक दी। इस पर कर्मचारियों और प्रतिनिधि के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने तत्काल कक्ष बंद कर दिया। सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता ही गया। बाद में कुछ अन्य सभासद मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधि को वहां से हटाकर ले गए। कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।





वर्जन-
जानकारी मिली है कि न केवल कागज फाड़े गए, बल्कि एक कंप्यूटर भी तोड़ा गया है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। सभासद प्रतिनिधि के साथ कुछ अन्य लोग भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी कर्मचारी के साथ नहीं किया जा सकता।
- गिरजा चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष, उरई


वर्जन-
तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अर्चना सिंह, सीओ, उरई
निजी काम कराने के लिए सोमवार को पालिका गया था। हंगामे से मेरा कुछ लेना-देना नहीं है। इस बात की जानकारी ईओ को लिखित रूप में दे दी है।
- विपिन सेठ, सभासद

फोटो 10- कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी।संवाद

फोटो 10- कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी।संवाद

फोटो 10- कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें