फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंशी को दफना रहे कर्मचारियों की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटों की गोशाला में मृत गोवंशी को दफना रहे कर्मचारियों व प्रधान प्रतिनिधि के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को बताया कि गांव के लोग आए दिन बाधा पहुंचाते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भवानी प्रजापति ने बताया कि शनिवार की रात एक बीमार गोवंशी की मौत हो गई थी। इसको सूचना के बाद कर्मचारियों के साथ दफनाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर आए और वीडियो बनाने लगे। जब उन्हें मना किया गया तो वह गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उपस्थित लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। भवानी ने बताया कि यह लोग आए दिन भ्रामक वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें