फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पर्यटन विकास पर दिया जाए जोर: मंडलायुक्त

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा व डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त झांसी सुभाष चंद्र शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने पर्यटन के विकास पर जोर देने के निर्देश दिए। इसके बाद कलक्ट्रेट के कई कार्यालयों निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिले में पर्यटन को लेकर काफी संभावनाएं हैं। इन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें पचनद व कालपी को पर्यटन के लिए प्रमुख हैं। पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था और एसडीएम से तहसीलों में लंबित मामलों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना का काम कुछ तहसीलों में अवशेष है, शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान कहा कि बीएलओ 13 दिसंबर को बूथों पर मौजूद रहें। मतदाता वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए बीएलओ से संपर्क करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से 06 लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल भी बांटी। बैठक के बाद अभिलेखागार, राजस्व कार्यालय का निरीक्षण कर फायर सिलेंडर के बारे में भी पूछताछ की। उपजिलाधिकारी सदर कोर्ट के बाहर कूड़ा देख नाराजगी जताई।
कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर रूम में डेली रिपोर्ट की जानकारी की। डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा यशवीर सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें