फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन व बागवानी पर दिया जोर

विज्ञापन
माधौगढ़ में गोष्ठी को संबोधित करते कृषि विज्ञान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत राजकीय बीज गोदाम के परिसर पर रबी गोष्ठी एवं किसान मेला लगा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को परंपरागत खेती से हटकर पशुपालन, बागवानी करने पर जोर दिया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. अमित कनौजिया ने किसानों को फसल उत्पादन के साथ साथ सब्जी उत्पादन फल, फूल उत्पादन के बारे में जानकारी दी, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। उन्होंने पौध लगाने से पहले बीज शोधन करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डा. अनुज गौतम ने कहा कि किसानों को खेती के साथ साथ पशुपालन कर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।
पशुओं में समय समय पर टीकाकरण करवाएं। रोगी पशु को स्वस्थ पशु से दूर रखें। गिरेंद्र कुमार शर्मा सहायक कृषि निरीक्षक ने किसानों को बीज पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। उर्वरकों का समुचित उपयोग के बारे में बताया। रबी फसलों में उन्नत बीज चना, गेहूं, सरसो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रघुवीर राठौर. लोकेंद्र सिंह, उमेश झा, अतुल राव, महेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अमर, धीरेंद्र सिंह, जनक सिंह आदि मौजूद रहे।

गोष्ठी में मौजूद किसान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें