आटा। आटा-अकोढ़ी मार्ग पर स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर शुक्रवार को किसान सभा का आयोजन हुआ। इफ्को के जिला प्रबंधक शुभम मिश्रा ने बताया कि नैनो डीएपी और यूरिया जैसे उत्पादों के प्रयोग से किसान उपज की लागत घटाकर उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि बीज बोने से पहले प्रति किलो पर पांच मिली नैनो डीएपी का उपयोग करें। इससे पारंपरिक डीएपी की खपत में काफी कमी आ सकती है। क्षेत्रीय केंद्र के संचालक रणजीत सिंह ने बताया कि इफ्को किसानों की सुविधा के लिए तकनीकी जागरूकता शिविर लगातार आयोजित करता रहेगा।
आटा के उत्कृष्ट किसान श्यामनाथ तिवारी को पावर स्प्रे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल तिवारी, संदीप, बबलू कुशवाहा, माता प्रसाद, रविंद्र, फौजी, शिवम पाल, तुलाराम, निजामुद्दीन, हरेंद्र मौजूद रहे।