फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत तालाब योजना से पात्र किसानों को किया जाए लाभान्वित

Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद विभागीय समीक्षा बैठकें शुरू हो गई हैं। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, वृहद वृक्षारोपण की बैठक ली। बैठक में भूमि संरक्षण व भूजल रिचार्ज की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए किसानों के खेत में लघु तालाब निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भूमि संरक्षण अधिकारी से बिंदुवार जानकारी ली।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि लघु तालाब के निर्माण की लागत 1 लाख 5 हजार है, जिसमें 50 प्रतिशत कृषक अंश एवं 50 प्रतिशत राज्यांश दिया जाता है। इन तालाबों का निर्माण किसानों के निजी खेतों पर किया जाता है। भूमि संरक्षण अधिकारी जालौन प्रथम को 230, भूमि संरक्षण अधिकारी जालौन द्वितीय को 230, भूमि सरंक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम को 230, भूमि संरक्षण अधिकारी डीपीएपी को 230 लघु तालाब के निर्माण का माह अप्रैल में लक्ष्य प्राप्त हुआ है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना से पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए और संचालित सभी योजनाओं को समय से पूरा किया जाए।
इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, उप कृषि निदेश एसके उत्तम, भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, मधुवेश पाठक आदि मौजूद रहे।



ग्राम पंचायतों में लगेगी किसान पाठशाला
उरई। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सरकारी विभागों में कामकाज शुरू हो गया है। फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों को नई तकनीकी की जानकारी देने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी व किसान पाठशाला का आयोजन, किसानों की बात, किसानों के साथ का आयोजन 24 जून तक चयनित ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन 2 दिवसीय होगा। किसान पाठशाला का आयोजन पंचायत भवन या प्राइमरी स्कूल में उपलब्धता अनुसार दोपहर चार बजे से शाम सात बजे तक होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें