फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी में कटे कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बिजली का बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद पांच उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल करते मिले। विभागीय जांच में मामला सामने आने के बाद बिजली चोरी निरोधक थाने में पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के अनुसार, नगर में बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन काटे गए थे। शुक्रवार को अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने इन कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान राम चबूतरा मोहल्ले में पांच उपभोक्ता मीटर से अलग बिजली का उपभोग करते मिले। विभाग ने इसे बिजली चोरी मानते हुए विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें