उरई/कालपी/ जालौन। ऊर्जा विभाग में भविष्य निधि घोटाले के मामले में प्रदेशीय नेतृत्व के अवाहन पर जिले में दूसरे दिन भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे और कार्यालयों में तालाबंदी कर कार्रबहिष्कार किया। दूसरे दिन की हड़ताल से उपभोंक्ताओं को खारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
कालपी प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। दूसरे दिन भी विद्युत उपखंड कार्यालय कालपी में ताला लटका नजर आया। वहीं जालौन प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के पीएफ व जीपीएफ घोटाले को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने मामले की सीबीआई से जांच की मांग को मद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से कार्यालयों में काम कराने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
आटा। भडरा डेरा परासन में बिजली आपूर्ति लडख़ड़ाई हुई है। केबल टूट जाने से बिजली की आवाजाही बनी हुई है। क्षेत्र के लालाराम, वीरेंद्र, गोविंद, कल्लू, राकेश आदि केबल ठीक कराने की मांग की है। इलाकाई लोगों का कहना है कि बिजली न होने से घरों के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बिजली के कारण गांव में पानी की भी किल्लत बनी हुई है। उस पर बिजली कर्मियों की हड़ताल से हालात और भी खराब हो सकते हैं।