फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन में भी बहाल नहीं कर पाए बिजली, लोगों ने रात में लगाया एक घंटे जाम

Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दो दिन से बिजली गुल होने पर रविवार को मालवीय नगर और गोखले नगर में रहने वालों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शनिवार देर रात में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर करीब एक घंटे तक बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाल ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। साथ ही जेई को बुलाकर बिजली सुधार कार्य भी शुरू कराया।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने पर मालवीय नगर में हाईटेंशन लाइन के चार खंभे टूटकर गिर गए थे। तबसे मालवीय नगर और गोखले नगर की बिजली ठप थी। बिजली विभाग ने कार्य तो शुरू किया, लेकिन 42 घंटे बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इस बीच लोग बिजली के साथ पानी की समस्या से भी जूझने लगे।
बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई और शनिवार शाम बिजली कर्मचारी काम बंद करके चले गए। इससे नाराज मोहल्ले वालों ने रात साढ़े दस बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एक घंटे बाद कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने एसडीओ से बात की। इसके बाद जेई अंकित साहनी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और काम शुरू कराया। करीब 48 घंटे बाद रात ढाई बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें