फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मारों की रीडिंग से पकड़ेंगे बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। जिले में बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग ने अब ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाकर रीडिंग लेने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सभी ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाकर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। इससे निर्धारित लोड से अधिक आपूर्ति होने पर संबंधित क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर घर-घर चेकिंग कर बिजली चोरी का पता लगाएंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड व उससे जुड़े उपभोक्ताओं का खाका तैयार किया जा रहा है। इससे निर्धारित लोड से अधिक आपूर्ति होने पर संबंधित ट्रांसफार्मर से संचालित हो रही बिजली चोरी को पता लगाया जा सके। साथ ही निर्धारित लोड से अधिक खपत होने पर बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें दबिश देगी। शनिवार को उपखंड के चारों फीडर पर लगे कुल 283 ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाकर लोड फीडिंग करने का काम शुरू किया गया। खासकर रात में कटिया डालने वालो की धरपकड़ के लिए विशेष टीम तैयार की गई है।
उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए सभी ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाकर उसमें लोड फीड किया जा रहा है। अब घर-घर चेकिंग के अलावा ट्रासफार्मरों पर लगे मीटरों की रीडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिस ट्रांसफार्मर पर निर्धारित लोड से अधिक की रीडिंग मिलेगी। उस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की घर-घर चेकिंग होगी। इससे बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करने वालो का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
किस बिजली घर में कितनी-कितनी क्षमता के ट्रासफार्मर
पावर हाउस बवीना
ट्रांसफार्मर की क्षमता और संख्या
25 केवीए 60
63 केवीए 30
100 केवीए 25
250 केवीए 15
400 केवीए 4
पावर हाउस परौसा
25 केवीए 32
63 केवीए 7
100 केवीए 2
250 केवीए 2
पावर हाउस इटौरा
25 केवीए 45
63 केवीए 8
100 केवीए 4
250 केवीए 3
पावर हाउस चन्दरसी
25 केवीए 38
63 केवीए 6
100 केवीए 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें