चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन को क्षतिग्रस्त पुलिया से निकलवाते ईओ
- फोटो : ORAI
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र में पुलिस व अन्य फोर्स को गांवों में भेजने के लिए राजकीय मुमताज इंटर कालेज में कुल 14 रोडवेज बसें व सात छोटे वाहनों को रखा गया था। यहां से सुबह छह बजे सभी वाहनों को अलग अलग गांवों के लिए भेजा जाना था लेकिन देर रात ही विद्यालय परिसर व सड़क को जोड़ने वाली पुलिया ढह गई। इस कारण सुबह जब वाहन निकलने को हुए तब पुलिया टूटने की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सभी वाहन विद्यालय परिसर में ही खड़े रहे। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई गई। ईओ सुनील कुमार सिंह पंचायत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे क्षतिग्रस्त पुलिया को अस्थायी रूप से सही करा कर वाहनों को रवाना किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया काफी समय से जर्जर थी लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।