फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा से मध्यप्रदेश तक 15 किलोमीटर तक डबल लेन बनेगा

विज्ञापन
:शिलान्यास करते विधायक मूलचंद्र निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। जल्द ही रामपुरा से मध्यप्रदेश तक जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। रामपुरा से मध्यप्रदेश तक 15 किलोमीटर तक दोहरीकरण मार्ग का गुरुवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शिलान्यास किया। यह मार्ग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कई और योजनाओं का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

चुनावी साल में रामपुरा क्षेत्र में भी विकास की नींव रखी जा रही है। गुरुवार को रामपुरा से भैरव मंदिर तक खड़ंजा, सड़क तथा नाला निर्माण का शिलान्यास विधायक ने किया। यह करीब 38 लाख रुपये की लागत से बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम नरौल से खोडन तक 1.5 किलोमीटर तक संपर्क मार्ग में लगभग 50 लाख रुपये लगेगा।
शिलान्यास के मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग सभी क्षेत्र में विकास कार्य किए गए है। बरसों से अधूरा पड़ा इस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के निर्माण का सपना भी पूरा किया गया है। जगम्मनपुर से बाबा साहब मंदिर तक डबल लाइन की सीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी हैं। ये कार्य भी जल्द शुरू करा दिया जायेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह, बीडीओ संदीप कुमार यादव, राजकुमार, बटेसुर पाल, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
ग्रामीणों को पट्टे भी बांटे
क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने गुरुवार को ग्राम बूडऱा पहुंचकर 23 ग्रामीणों को पट्टों का वितरण किया। विकास खंड कार्यालय पहुंचकर विधायक द्वारा ग्राम कुसेपुरा में भी पट्टे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें