उरई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि बच्चों को अनुपूरक पुष्टाहार सामग्री डोर टू डोर उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है। सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को डोर टू डोर कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण नियमानुसार किया जाएगा। समस्त आंगनबाड़ी कर्मचारियों व सहायिकाओं द्वारा कोविड 19 वैक्सीनेशन कैंप में उपस्थित रहकर वैक्सीनेशन में सहयोग एवं सीडीपीओ व क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं की ओर से वैक्सीनेशन कैंपों का भ्रमण किया जाएगा। (संवाद)