फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

574 ग्राम पंचायतों में होगी नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की शपथ ग्रहण को लेकर शनिवार को शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। निदेश मिलते ही जिला प्रशासन ने जिले में नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले की सभी 574 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि पंचायत चुनाव को लेकर दो मई को सभी 574 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए गए थे। तब से प्रधानों की शपथ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। वहीं शपथ न होने से गांव की सरकार चुनने के बाद भी विकास कार्य प्रभावित थे। इसको लेकर काफी समय से प्रशासन व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ को लेकर इंतजार कर रहे थे। शनिवार को शासन ने प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण व पंचायत की पहली बैठक के कार्यक्रम को घोषित कर दिया है। निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि 24 अप्रैल सोमवार को ग्राम पंचायतों को संघटित करने की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 25 को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण कराई जाएगी। वही 27 को नव गठित ग्राम पंचायत की पहली बैठक होगी। इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए गए है।
---------
खंड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
महेवा। खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने पिपरोधा कोविड वैक्सीन केंद्र कर निरीक्षण किया। ग्राम पिपरौंधा में घर- घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील कर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, किसी के बहकावे में न आए और केन्द्रों पर पहुंच कर वैक्सीन लगावाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें