फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का पहरा और कोविड का डर भी दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस ने भी काफी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। मतगणना स्थल के मुख्य गेट से लेकर भीतर टेबलों के आसपास पुलिस का पहरा था। बाकी कसर कोरोना ने पूरी कर दी। जिस कारण केंद्रों के बाहर और भीतर उम्मीद से भी कम भीड़ नजर आ रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन ने इस बार मतगणना की गाइड लाइन काफी सख्त कर रखी थी। जिसके चलते माधौगढ़, कुठौंद, रामपुरा, डकोर, कोंच, नदीगांव, जालौन, कदौरा और महेवी सभी ब्लाकों के मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा। सर्किल के अधिकारी भी बीच बीच में गश्त करते नजर आए। गेट के आसपास भीड़ एकत्र न हो, इसके सख्त निर्देश जारी किए गए थे।
यहीं तक कि मीडिया कर्मियों को भी भीतर जाने में पाबंदी रखी गई। परिणाम पता करने का एकमात्र साधन लाउडस्पीकर ही रखा गया। लिहाजा समर्थकों की भीड़ न तो मतगणना केंद्रों के गेट पर दिखी और न ही मतगणना स्थल पर, सिर्फ लाउडस्पीकरों के नीचे ही कान लगाए लोग खड़े दिखाई दिए। इसी तरह मतगणना स्थल के भीतर भी हर बार की तरह समर्थकों की आवाजाही पर प्रतिबंध था। एक बार भीतर प्रवेश करने के बाद बाहर निकलना आसान नहीं था। कोरोना संक्रमण के चलते भी लोगों ने मतगणना स्थल पर पहुंचने के बजाए वहां मौजूद समर्थकों से फोन पर ही परिणाम जानना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

पंचायत के परिणामों पर भारी पड़ा पश्चिम बंगाल का नतीजा
उरई। यूं पंचायत के चुनाव से गांवों की सरकार बननी थी लेकिन शायद यह पहला मौका था कि दोपहर तक जिले के लोगों की दिलचस्पी पंचायत चुनाव के परिणाम जानने के बजाए पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा व टीएमसी के बीच लड़ाई में दिखाई दी। सुबह से तकरीबन हर एक घर के टीवी सेट्स पर सिर्फ बंगाल के चुनाव ही दिखाई दे रहे थे। दोपहर के वक्त जब बंगाल चुनाव की स्थिति साफ होने लगी, इसके बाद लोगों ने अपने अपने गांवों और जिला पंचायत की सीटों का हाल जानना शुरू किया।
परिणाम देरी से देने पर एसडीएम ने फटकारा
कदौरा। ब्लाक स्थित गफूर खां डिग्री कालेज में चल रही मतगणना के दौरान एसडीएम कौशल कुमार उस वक्त काफी नाराज दिखाई दिए। जब शाम चार बजे के बाद परिणाम आने लगभग बंद से हो गए। इस पर एसडीएम ने माइक से ही आरओ व एआरओ को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द वोटों की गिनती करने और उनके परिणाम बताने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें