फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त, मोबाइल फोन पर रखें सख्ती

विज्ञापन
कालपी रोड स्थित मतगणना स्थल पर निरीक्षण करते मंडलायुक्त व डीआईजी व डीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे ने मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से कहा कि मतगणना की तैयारियों को हर हाल में समय पर पूर्ण करा लें। मतगणना स्थल को पूर्ण रूप से बैरेकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थल, मतगणना पटलों, मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, रिजर्व मतगणना कार्मिकों के लिए प्रबंध, मीडिया सेंटर, ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक लाने के लिए सुरक्षा प्रबंधों आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती प्रारंभ होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक मशीन की मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। लिहाजा सभी कार्मिक मोबाइल फोन घर पर ही रख कर जाएं। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में बैरिकेडिंग के अंदर किसी भी कार्मिक या एजेंट अथवा प्रत्याशी का मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर परिसर के अंदर आता है तो उसका मोबाइल जमा करा लिया जाए। मतगणना के दौरान मतगणना एजेंटों के हस्ताक्षर अवश्य करा लें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान डीआईजी जोगेंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, एडीएम पूनम निगम, एएसपी असीम चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें