फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन कम होने पर बीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र में बने वैक्सीनेशन सेंटरों का बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटरों की स्थिति को देखा। सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए आटा, छौंक, परासन, कुरहना आलमगीर, इटौरा व कदौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण व रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी की। रजिस्ट्रेशन कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। ब्लॉक क्षेत्र में 6 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें कोविड एप रजिस्ट्रेशन के साथ साथ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण भी होना है। यह दो दिवसीय अभियान है। टीकाकरण व रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य टीमों के साथ सचिवों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो नवनिर्वाचित प्रधान के सहयोग से टीकाकरण का कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर डीपी गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें