उरई। जिला अधिवक्ता संघ का नामांकन 7 दिसंबर को और 19 को मतदान होगा। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक दाखिल किए जाएंगे। जबकि नामांकनपत्रों की जांच, आपित्त और आपत्तियों का निस्तारण 8 दिसंबर को होगा। नामांकन वापसी 9 दिसंबर को 4 बजे तक की जा सकेगी। मतदान 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
नामांकन के लिए पदवार अनुभव और नामांकन फीस भी निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 साल का अनुभव जरूरी है वहीं महासचिव पद के लिए 15 साल का अनुभव होना चाहिए। मतदाता सूची में दर्ज अधिवक्ता ही नामांकन और मतदान में भाग ले सकेगा।
जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव संपादन के लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपत राय सक्सेना, सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, मूरत सिंह भदौरिया के निर्देशन में मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता व चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, गोपाल श्रीवास्तव, शिवेश सिंह सेंगर ने बैठक के बाद सर्वसम्मति से चुनाव से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
----