फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली रहती थी। उसके तीनों बेटे मुंबई में रहकर काम करते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गांव निवासी पुरैनी वाली (75) के सीने में दर्द रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी बहुएं दोनों समय खाना देने के लिए घर आती थीं। मंगलवार रात महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह बहू खाना देने पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी उसने अन्य परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें