फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में चारा काटने गई वृद्धा को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के अभैदेपुर गांव में बुधवार सुबह खेत पर चारा काटने गई वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे कालपी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अभैदेपुर गांव निवासी लाल सिंह की पत्नी मालती (60) बुधवार सुबह करीब नौ बजे पति के साथ खेत पर चारा काटने गई थीं। बताया गया कि खेत में खड़ी घास काटने के लिए जैसे ही वह बैठीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। मालती ने इसकी जानकारी पति को दी। इसके बाद दोनों घर पहुंचे और परिजन उन्हें तत्काल कालपी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान मालती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मालती का एक बेटा सुनील है, जो शादीशुदा है और नोएडा में रहकर निजी काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की सर्पदंश से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें