फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे के पास स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे एक सूखे पेड़ पर फंदा बनाकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। वह कैंसर की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन

कुठौंद निवासी जगराम राठौर (64) दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और असहनीय दर्द झेल रहे थे। उनका इलाज अहमदाबाद और छतरपुर में आयुर्वेदिक पद्धति से कराया जा रहा था। पुत्र विनोद ने बताया कि जगराम राठौर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन बुधवार सुबह उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली। बताया कि दर्द की वजह से वह परेशान हो गए थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। पूछताछ में बीमारी से तंग आकर मौत की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें