उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर मंगलवार को सड़क पर खड़े बुजुर्ग को रोडवेज बस ने कुचल दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गोविंद दास गुप्ता (60) बसों में माला व अन्य सामग्री बेचने का काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह कोंच बस स्टैंड पर स्थित सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान रोडवेज की जनरथ बस ने उनको कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने झांसी के हसारी निवासी बस चालक अवधेश पर नशे में होने का आरोप लगाया है। बताया कि चालक नशे में होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। गोविंद के दो बेटे विशाल व विनय हैं जो दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वृद्ध की मौत से पत्नी शशि गुप्ता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।