फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवकों की कार डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शादी समारोह में कार से आ रहे युवकों की कार निर्माणाधीन ताई बाई प्रवेश द्वार के पास रोड ब्लॉक होने के चलते डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि एयरबेग खुलने से युवक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

सोमवार की रात नगर के उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। इसी शादी समारोह में शामिल होकर दो युवक कार लेकर उरई की ओर जा रहे थे। इसी रोड पर ताई बाई प्रवेश द्वारा का निर्माण चल रहा है। प्रवेश द्वार के निर्माण के चलते फोरलेन के एक ओर की (जालौन से उरई की ओर जाने वाली) लेन को बंद कर दिया गया है। यहां पर कुछ पहले एक कट बनाया गया है जहां से वाहन दूसरी ओर लेन पर जाते हैं और दूसरे कट से फिर से पहली लेन पर आते हैं।
इस कट के पहले कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। इसके चलते फोर लेन पर वाहन सीधे फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। सोमवार की देर रात उरई की ओर जा रहे कार सवार जब इस द्वार के नजदीक पहुंचे और उन्हें जब तक सड़क बंद दिखी तब तक देर हो चुकी थी और कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैग खुलने से दोनों युवक बाल -बाल बच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें