फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेट्रोल की बोतल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा वृद्ध

विज्ञापन
फोटो-1-पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा वृद्ध। संवाद
विज्ञापन
उरई। उमरारखेरा निवासी और हाल पता पटेल मोहल्ला निवासी प्रेम नारायण बेलदार सोमवार को पेट्रोल की बोतल लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। वृद्ध के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखकर कलक्ट्रेट के सुरक्षा कर्मियों और एलआईयू टीम ने उन्हें रोक लिया। वृद्ध से बोतल छीन ली और उसे समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


प्रेम नारायण ने बताया कि वह मोहल्ला पटेल में शंकर लाल श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहते थे। वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप लगाया कि मकान मालिक ने पहले उससे 40 हजार रुपये ले लिए। बाद अपने रिश्तेदारों के ऊंचे पद पर होने की बात कहते हुए 20 हजार रुपये और देने पर कालोनी का आवंटन कराने का भरोसा दिया। वृद्ध का आरोप है कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसी वजह से वह मकान मालिक के झांसे में आता रहा और अपनी जमा पूंजी उसे देता रहा। अब जिस कमरे में वह पहले रहता था, उसमें मकान मालिक ने ताला डाल दिया है। उसके घर का पूरा सामान कमरे के अंदर बंद है। न तो उसे रुपये वापस मिल रहे हैं और न ही सामान।
उसने अपनी समस्या को लेकर कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वृद्ध ने अधिकारियों से रुपये वापस दिलाने और कमरे में बंद सामान निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें