फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिरसाकलार थानाक्षेत्र के धामकी गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध और उनका नाती घायल हो गया। जानकारी पाकर माैके पर पहुंचे परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई ले गए जहां से वृद्ध को झांसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध नाती के साथ खेत से लौट रहे थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। चुर्खी थानाक्षेत्र के अटरा कला निवासी आशाराम (65) शुक्रवार को नाती छोटू के साथ बाइक से खेत पर गए हुए थे। शाम को जब दोनों लौट रहे थे। धामनी गांव के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां आशाराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि आशाराम खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं। वृद्ध की मौत से परिजन में चीख-पुकार मची रही। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें