फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को करंट लगा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जानवरों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर गए अधेड़ को वहां लगी केबल से करंट लग गया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। लोगों की सूचना पर परिजनों ने अधेड़ को नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के अतरेहटी गांव निवासी भुजबल सिंह (40) पुत्र हरप्रसाद पाल शनिवार सुबह घर के पास कुएं पर जानवरों को पानी पिलाने ले गया था। तभी कुएं के पास लगी बिजली की केबल से उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। अधेड़ को पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें