फोटो - 16 मृतक इस्लाम की फाइल फोटो।
कोंच। गांवों में आयुर्वेदिक तेल बेचने जा रहा वृद्ध मोपेड समेत नहर की माइनर में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि नहर में पानी नहीं था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी जो मौत की वजह बनी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव निवासी इस्लाम खान (60) गांव-गांव फेरी लगाकर आयुर्वेदिक तेल बेचता था। गुरुवार की सुबह इस्लाम मोपेड से तेल बेचने जा रहा था। उसकी मोपेड ग्राम असूपुरा-जगनपुरा मार्ग पर स्थित नहर की माइनर में अनियंत्रित होकर चली गई।
बताया गया की नहर में पानी नहीं था, हेलमेट न लगाए होने से चालक के सिर में गंभीर चोंटे आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।