फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहर पटरी पर वृद्ध मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मढ़ा गांव निवासी एक वृद्ध मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह जानवर चराने खेतों की ओर गए थे, तभी गिरने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के मढ़ा गांव निवासी रामप्रकाश पाल (63) मंगलवार को अपने जानवर चराने के लिए गए थे। शाम को घर लौटते समय गांव के निकट नहर की पटरी पर वह संदिग्ध हालात में गिर गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद रामप्रकाश पाल नहर की पटरी पर मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीती देवी, पुत्र कमल सिंह और रामकेश तथा पुत्रियां ममता और मंगला देवी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि वृद्ध की मौत होने की जानकारी मिली है। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें