फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने बच्ची से की छेड़खानी

Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शहर के मेडिकल कालेज में मजदूरों के आवास के पास एक एक अधेड़ ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची की चीख सुनकर वहां पहुंचे डाक्टरों ने उसको पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


शहर के कालपी रोड़ स्थित मेडिकल कालेज में एक अधेड़ ने वहीं मजदूरों के आवास के पास एक मजदूर की 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची ने शोर मचाया तो वहां पर डाक्टर पहुंच गए। आरोपी सत्यप्रकाश भागने लगा तो डाक्टराें ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें