फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दूध-पनीर समेत आठ नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को उरई, कालपी और कोंच तहसील क्षेत्रों में अभियान चलाया। टीम ने दूध, पनीर, खोया और बूंदी के लड्डू के कुल आठ नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


शहर में दशाराम, नरेंद्र कुमार और अवधेश से दूध के नमूने लिए गए। विशंभर स्वीट्स से बूंदी के लड्डू का नमूना मिला। ब्लैक चिली रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस जारी किया। कालपी में गुप्ता स्वीट्स से पनीर और हरीबाबू से दूध का नमूना लिया गया। आर स्क्वायर कैफे को धारा-55 के तहत नोटिस मिला। कोंच में अखिलेश शर्मा की खोया भट्ठी और बाबा ढाबा से भी नमूने संग्रहित किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि मिलावट रोकने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें