फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब तो पढ़ दी सवाल नहीं लगा सके बच्चे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जहटोली में निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी महेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर और सुधारने के लिए अधिकारियों ने अब सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इस सिलसिले में गुरुवार को बीईओ महेश कुमार शर्मा ने सिरसाकलार के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण बच्चों कीे पढ़ाई का स्तर परखा। इसमें बच्चे किताबें तो पढ़ सके, लेकिन सवालों को हल करने में उलझ गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में 95 बच्चों में 53 उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 54 बच्चों में 35 उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चार की छात्रा नैंसी से बीईओ ने किताब पढ़वाई तो उसने पढ़ दी। कक्षा तीन के अभी से सवाल लगवाए, तो वह उलझ गया। कुछ सही तो कुछ गलत हल कर सका। उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह व सात के बच्चों से किताब पढ़वाई जिसे बच्चों ने पढ़ दिया। इस पर बीईओ ने शाबासी दी।
बीईओ ने शिक्षकों को पढ़ाई का स्तर और सुधारने के निर्देश दिए। प्राथमिक में कक्षा एक में नामांकन की संख्या कम पाए जाने पर और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के नामांकन कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रतिदिन घर-घर संपर्क के नामांकन बढ़ाएं। सभी को समय से स्कूल आने के लिए भी चेताया। कहा कि इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें