फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने मांगी इच्छामृत्यु

Sat, 29 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
बीएसए ऑफिस के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। समायोजन रद करने के कोर्ट के फैसल के बाद लगातार तीन दिन से शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने पहले बीएसए कार्यालय परिसर फिर गांधी चबूतरे पर धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपाकर इच्छामृत्यु की मांग की।
विज्ञापन

 सुप्रीम कोर्ट के समायोजन रद करने के फैसले के बाद से पिछले तीन दिनों से शिक्षामित्र आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वकर्मा की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरना सभा में इंद्रजीत ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने जिले के 825 शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। शिक्षामित्रों ने निष्ठा और इमानदारी के साथ जीवन के अमूल्य 17 वर्ष शिक्षासेवा में दिए हैं। कोर्ट के फैसले से शिक्षामित्र आहत हैं। सभा के बाद मार्च करते हुए शिक्षामित्र शहीद भगत सिंह चौराहे होते हुए गांधी चबूतरा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट नाथू प्रसाद पांडे गांधी चबूतरा पहुंचे। शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने इच्छामृत्यु की मांग की है। धरना प्रदर्शन में कल्पना, अरविंद सिंह, चतुर सिंह, पूनम द्विवेदी, कमलेश कुमार, अंजनी कुमार, अनुरुद्ध कुमार, बाबू लाल, अजय कुमार, राम प्रकाश, सीमा सिंह, राधा यादव, शालिनी निरंजन, रंजना तिवारी, रश्मि देवी, क्षमा पांडे, रजनी द्विवेदी, संतोषी देवी, सुनीता चौधरी, गुलाब देवी आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
तैनात रहा कई थानों का फोर्स
शिक्षामित्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान सीओ सिटी  संतोष कुमार, शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी कई थानों की फ ोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। उपद्रव की आशंका के चलते पीएसी बल भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

 टीईटी संघर्ष मोर्चा ने भी किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
उरई।टीईटी 2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सरकार से 72825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन  के लिए सात दिसंबर 2012 को जारी किए गए विज्ञापन को बहाल करने की मांग की। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में टीईटी संघर्ष मोर्चा के अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मित्रों का समायोजन रद कर दिया जिससे परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में लगभग डेढ़ लाख पद खाली हो गए हैं इन पदों को भरने के लिए टीईटी 2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ने एकेडमिक भर्ती वाले विज्ञापन को बहाल करने की सरकार से मांग की है। इस मौके पर शान्ता कुमार, राहुल, उपेंद्र पटेल, अजब सिंह, मंगल सिंह, मनोज बाथम, जयदीप अवस्थी, रणजीत सिंह, अनिल निरंजन, प्रदीप कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें