कोंच। बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। जो परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कोई कमी रह गई हैं उन्हें दूर करने में सहायता मिलेगी।
डीआईओएस के निर्देशों के अनुपालन में एसआरपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों की शैक्षिक मदद के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि हेल्प डेस्क में प्रवक्ता ओमप्रकाश हिंदी, प्रेमनारायण वर्मा गणित, अतुल कुमार रसायन विज्ञान, दीपचंद्र सोनी भौतिक विज्ञान, अनूप कुमार जीव विज्ञान व अवनीश लोहिया अंग्रेजी विषयों के लिए नियुक्त किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में कोई शंका हो तो उसका समाधान कराया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी विद्यालय परिसर में बनी हेल्प डेस्क पर सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक अपनी शंका का समाधान कर सकते है।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि हेल्प डेस्क का लाभ लेने के लिए सभी परीक्षार्थियों को इसका व्यापक प्रचार प्रसार अपने स्तर से सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया है।