फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर गूंजा ‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागर’

Wed, 23 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल जिले भर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं के आने के सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व सुंदर कांड की चौपाइयों से माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन


‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहु लोक उजागर’ के सस्वर पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हनुमान जी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, शहर में जगह-जगह हुए भंडारे में बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों के आसपास डीजे की धुन पर भक्तिगीत और जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे।

रात्रि जागरण में भजन कीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया।
शहर के ठड़ेश्वरी मंदिर में तड़के चार बजे से ही हनुमान भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह तक मंदिर में पांव रखने तक की जगह नहीं थी।

हर कोई राम दरबार और हनुमान प्रतिमा की एक झलक पाने को उतावला था। भीड़ में ही श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा था। मंदिर के मंहत सिद्दन महाराज ने भोग लगाया। वहीं, परिसर में लगे मेले में भी खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जिला परिषद रोड स्थित मंशापूर्ण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर घंटों की ध्वनि और भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी आनंद महाराज ने आरती उतारी और भोग लगाया। रामनगर स्थित श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

यहां भक्तों की भीड़ रही और पूरे दिन भंडारा व प्रसाद का वितरण किया गया। कालपी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह सात बजे से भंडारा शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। कायस्थ विकास परिषद युवा के प्रदेश अध्यक्ष विकश श्रीवास्तव बाबा ने भंडारा व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की।

रात्रि जागरण कराया गया जिसमें कानपुर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान जयनेंद्र भदौरिया, शिवेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, सुनील शिवहरे आदि मौजूद रहे। इसी तरह अस्पताल गेट, शहीद भगत सिंह चौराहा स्थित मंदिर समेत शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर चोला चढ़ाया गया।
 
उधर, जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर, सारंगपुर रोड गुरुमस्तराम आश्रम स्थित मंशापूर्ण पतंगेश्वर हनुमान, संकटमोचन हनुमान देवनगर चौराहा, फाटक वाले हनुमान जी, नहर कोठी के पास स्थित बालाजी मंदिर, औरय्या रोड स्थित हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ के अलावा भजन-कीर्तन हुआ।

पतंगेश्वर हनुमानजी मंदिर पर सतीश सेंगर, वाचस्पति मिश्र, अनिल मित्तल आदि ने प्रसाद का वितरण किया। वहीं, बिरियाखेड़ा हनुमान मंदिर पर व फाटक वाले हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामलीला भवन स्थित हनुमानजी का भव्य श्रृंगार पं.उमाशंकर चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

लखिया मंदिर तथा कोतवाली के सामने बने हनुमान मंदिर समेत खनुआ स्थित संकट मोचन हनुमान, उदोतपुरा स्थित हनुमान मंदिर सहित लहचूरा, कुसमरा, शोभन सरकार आदि मंदिरों पर भी भव्य सजावट के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें