कोंच। कोंच-कैलिया बाईपास मार्ग पर नई स्कॉर्पियो ट्रायल के दौरान मवेशी से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एयरबैग खुलने से कार चालक व एजेंसी के कर्मचारी बच गए।
कस्बे में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गाड़ी का शोरूम है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे एजेंसी के कर्मचारी ग्राहक को नई स्कॉर्पियो का ट्रायल कराने के लिए बाईपास मार्ग पर पहुंचे। यहां ग्राहक स्कॉर्पियो चला कर देख रहा था, तभी अचानक से स्पीड बढ़ गई और गाड़ी मवेशी से टकरा गई।
मवेशी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी तेज धमाके के साथ सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान कार क्षतिग्रस्त हुई है। जांच की जा रही है।