फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हिरासत में युवक के सिर में लगी चोट, पुलिस पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया। हवालात में आपसी कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति के सिर में चोट लग गई। इससे वह घायल हो गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव निवासी गोविंद व नितेश के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद था। मामला कुछ दिन पूर्व कोतवाली पहुंचा था। जहां दोनों में समझौता हो गया था। बुधवार को फिर से दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और विवाद करने लगे। जब कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ तो दोनों को हवालात में बैठा दिया गया।
इसी दौरान दोनों में फिर कहासुनी होने लगी और गोविंद के सिर में चोट लग गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने इलाज कराने से मना कर दिया। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि लेनदेन का विवाद था। एक व्यक्ति ने हवालात की दीवार में सिर मारकर पुलिस को फंसाने की धमकी दी थी। फिलहाल दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें