फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सभी छह ब्लाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। गड़बड़ी की आशंका वाले तीन ब्लॉकों नदीगांव, कुठौंद व महेबा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई। बेरीकेडिंग के बाद सिर्फ मतदाताओं को जाने की इजाजत थी। साथ ही मतदेय स्थल से 200 मीटर दूरी तक सभी प्रतिष्ठान पुलिस ने बंद करवा दिए थे। हर मतदेय स्थल के साथ प्रशासनिक
विज्ञापन


व पुलिस अधिकारी पैनी समर्थकों पर भी नजर रखे थे। एसपी, एएसपी, सभी सीओ व कोतवाल घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। रविवार को जिले के छह ब्लाकों में प्रमुख पदों के लिए चुनाव हुए। नदीगांव, कुठौंद व महेबा के संवेदनशील होने के कारण मतदान केंद्रों पर पीएसी भी तैनात रही। एसपी एन कोलांचि भी अपने लाव लश्कर के साथ बूथ पर पहुंचे और सुरक्षा का

जायजा लिया। कुठौंद में सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, सीओ जालौन कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सिरसाकलार थानाध्यक्ष एसएस राठौर सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। मतदाताओं को तीन सुरक्षा चक्रों से
विज्ञापन


गुजरना पड़ा। पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसी तरह नदीगांव में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। किसी भी मतदाता के साथ अनहोनी न होने पाए इसके लिए पुलिस ने पूरे इंतजाम किए थे। वहीं महेबा ब्लाक में भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शेष तीन ब्लाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें