फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की उपचार के दौरान मौत

Fri, 26 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर जालौन कोतवाली पुलिस में दी है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा किरवाहा निवासी रुपनारायण ने दो साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा(25) की शादी जालौन कोतवाली के मुहल्ला काशीपुरा निवासी कमल सिंह से की थी।

रुपनारायण ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। इसेक बावजूद पति व अन्य ससुरालीजन बेटी से दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेटी ने जब यह बात उसे बताई तो लोक-लाज की बात कहकर उसे चुप करा दिया। इससे ससुरालियाें के हौसले बुलंद हो गए और बीती 11 जनवरी को ससुरालियाें ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी प्रतिभा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें