फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सदमे से मौत

Thu, 25 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर चारा लेने गया एक अधेड़ अपनी सूख रही गेंहू की फसल को देख कर खेत में ही अचेत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर उसके साथ चल रहे पिता ने आसपास के किसानाें को बुलाया। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी केमुताबिक थाना व कस्बा कुठौंद निवासी किसान लाल सिंह (50) पुत्र स्वामीदीन के पास पांच बीघा जमीन है। आय का कोई साधन न होने की वजह से पूरा परिवार इसी खेती पर निर्भर है।

गुरुवार की सुबह लाल सिंह पिता स्वामीदीन के साथ खेत पर जानवराें के लिए चारा लेने गया था। कुठौंद शाख में पानी न आने की वजह से उसके खेत की सिंचाई नहीं हो पाई थी। इससे उसकी गेंहू की फसल सूखने लगी।
विज्ञापन


सूखी फसल देख लाल सिंह वहीं खेत पर रोने लगा तो पिता ने उसे समझाया। तभी वह अचेत होकर खेत में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पिता ने आसपास खेताें पर काम कर रहे किसानाें को बुलाया और उसे लेकर स्वास्य केंद्र पहुंचा जहां डॉक्टराें ने उसको मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनाें में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें