फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सूची में डुप्लीकेट, मृत, अपात्र मतदाता न रहने पाएं

विज्ञापन
फोटो - 09 बीएलओ से जानकारी लेते जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने एसआईआर की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वे बूथ संख्या 336, 337, 338 और 339 पर पहुंचे और बीएलओ से कार्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम अनिवार्य रूप से निर्वाचक नामावली में जोड़ा जाए, और कोई भी अपात्र, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाता सूची में न रहने पाएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, आयु, संबंध और फोटो संबंधी त्रुटियों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं से प्राप्त सभी प्रपत्रों का समय से डिजिटाइजेशन कराया जाए। यदि प्राप्त गणना प्रपत्र समय पर जमा नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हो पाएगा, जिसके लिए स्वयं मतदाता जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है तो वह केवल एक ही स्थान से फॉर्म भरे। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई मतदाता सभी स्थानों पर फॉर्म भरता है तो उसके खिलाफ एक वर्ष तक का कारावास और जुर्माना, दोनों का प्रावधान है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने फॉर्म समय से भरकर जमा करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अपने मौलिक अधिकार से वंचित न हो। इस निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नायब तहसीलदार राहुल यादव सहित संबंधित बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन









प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य



उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को शेखपुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। जनपद के सभी ग्राम प्रधान इस बैठक में वर्चुअल जुड़े। कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को मतदाता शीघ्रता से भरकर जमा करें। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो, कोई भी अपात्र, मृत, डुप्लीकेट अथवा स्थानांतरित नाम सूची में न रहे। साथ ही नाम, आयु, संबंध और फोटो से संबंधित त्रुटियों का शत-प्रतिशत सुधार कराया जाए। ग्राम प्रधानों ने बैठक में आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे और प्रत्येक पात्र नागरिक को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और अद्यतन बन सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सहित जनपद के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें