फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धंसा, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई महिला की मिट्टी खोदते समय टीला धसकने से दबकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से महिला को बाहर निकाला। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुआ गांव निवासी सुरेश कुशवाहा की 45 वर्षीय विधवा गुड्डी बुधवार की दोपहर घर की पुताई के लिए गांव के पास ही टीले से मिट्टी खोदने गई हुई थी। मिट्टी खोदते समय टीला धसककर उस पर गिर गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। मशक्कत कर मिट्टी में दबी महिला को बाहर निकाल कर परिजनों को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी माधौगढ़ पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे गोहन थानाध्यक्ष राजीव सिंह वैश्य ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें