फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जोड़-तोड़ की आती-जाती बिजली, 14 गांवों को रुलाती

विज्ञापन
फोटो- 10 आटा अस्पताल के पास से निकली जर्जर एचटी लाइन। संवाद
विज्ञापन
आटा। उपकेंद्र से संचालित आटा फीडर की 50 वर्ष पुरानी जर्जर हाईटेंशन लाइनों को जोड़-तोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही। तेज हवा या हल्की बारिश में यह लाइन अक्सर फॉल्ट हो जाती है। इसका खामियाजा 14 गांवों के लोगों को भुगतना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके तारों को कई स्थानों पर जोड़कर बिजली आपूर्ति जारी रखी जा रही है, लेकिन हल्की हवा या बारिश होते ही लाइन में फॉल्ट आ जाता है और घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।थाना के पीछे से साईं मंदिर की ओर जाने वाली एचटी लाइन की स्थिति भी बेहद खराब है। कई स्थानों पर तार जमीन से महज तीन से चार फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। यह राहगीरों और अन्ना पशुओं के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आटा फीडर से चमारी, भभुआ और पिपरायां गांवों को भी जोड़ दिया गया है। ऐसे में किसी एक गांव की लाइन में फॉल्ट आने पर पूरे आटा फीडर की बिजली बंद करनी पड़ती है।
कनिष्ठ अभियंता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि आटा थाना के पीछे से कई लाइन बदलने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अभी स्वीकृति नहीं मिली है। दूसरी लाइन का प्रस्ताव अभी नहीं गया है।
विज्ञापन

वर्षों बीत गए, नहीं बदले तारआटा निवासी शशिकांत तिवारी ने बताया कि आटा विद्युत उपकेंद्र से निकली एचटी लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। लाइनमैन टूटे तारों को जोड़कर किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल कर देते हैं, लेकिन हल्की हवा या बारिश होते ही फिर तार टूट जाते हैं।
आटा फीडर को किया जाए सुरक्षितआटा निवासी इसरार ने बताया कि आटा फीडर से चार गांवों की बिजली आपूर्ति जोड़ दी गई है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। किसी दूसरे गांव की लाइन में फॉल्ट आते ही पूरे फीडर की बिजली बंद करनी पड़ती है। यदि फीडर अलग और सुरक्षित कर दिया जाए तो बाकी क्षेत्र की बिजली प्रभावित नहीं होगी।
बिजली लाइनों की नियमित रूप से जांच की जाती है। अगर कहीं लाइन ज्यादा खराब है तो उसे बदलवाया जाएगा।जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम

फोटो- 10 आटा अस्पताल के पास से निकली जर्जर एचटी लाइन। संवाद

फोटो- 10 आटा अस्पताल के पास से निकली जर्जर एचटी लाइन। संवाद

फोटो- 10 आटा अस्पताल के पास से निकली जर्जर एचटी लाइन। संवाद

फोटो- 10 आटा अस्पताल के पास से निकली जर्जर एचटी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें