फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टायर फटने से डंपर पलटा, दबकर चालक की मौत

Thu, 06 Jun 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। टायर फटने से डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बाबा हरदेव मोहल्ला निवासी दीपक सैनी (35) डंपर चलाता थे। मंगलवार को वह उन्नाव से गिट्टी लेने झांसी जा रहे थे। जैसे ही डंपर एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव के पास पहुंचा तभी अचानक डंपर का टायर फट गया। डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलटने से उसमें सवार चालक की दबकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह डंपर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह दस दिन पहले घर से निकला था। गुरुवार को घर आने की बात कह रहा था, लेकिन हादसा हो गया। उसकी मौत से पत्नी ऊषा सैनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें