फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रास्ता देने के विवाद में ट्रक से डंपर चालक का हाथ कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कानपुर-झांसी हाईवे पर जोल्हूपुर के पास रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक ने डंपर चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सड़क पर गिरने के बाद उसके हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के पुखरायां निवासी जयचंद सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उनका डंपर कानपुर-झांसी हाईवे से गुजर रहा था। डंपर को बिठूर के लोधर निवासी शिवम चला रहा था। आरोप है कि जोल्हूपुर के पास ट्रक के चालक ने डंपर में कई बार साइड से टक्कर मारी। विरोध करने पर उसने शिवम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिवम के सड़क पर गिरने के बाद आरोपी ने उसके हाथ पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने रविवार शाम तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें