फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने एंबुलेंस में मारी टक्कर

Sat, 13 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना को अंजाम देने केे बाद चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही मौके से बरामद डंपर को थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात ग्राम दमां निवासी रामकुमार और अशोक  कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इन्हें परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर किया। रात में एंबुलेंस दोनों को लेकर जिला अस्पताल आ रही थी। अकोढ़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ।

उधर, घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस डंपर को थाने में खड़ा कराया। घायलों को दूसरी एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौकेे से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें