फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेज हवा और बारिश से चार गांवों की छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। तेज हवा और रिमझिम बारिश ने रविवार सुबह क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। आटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी एचटी लाइन पर बबूल का पेड़ गिरने से चार गांवों की बिजली सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे तेज हवाओं के चलते बबूल का पेड़ एचटी लाइन पर जा गिरा। लगातार बारिश के चलते लाइनमैन फाल्ट का पता नहीं लगा पाए। दोपहर करीब 12 बजे जब बारिश कुछ कम हुई, तब कर्मचारियों ने खोजबीन की। लाइनमैनों ने पेड़ को काटकर हटाया, तब जाकर दोपहर दो बजे बिजली बहाल की जा सकी। हालांकि सप्लाई चालू होने के आधे घंटे बाद फिर दो घंटे की रोस्टिंग कर दी गई। इससे आटा, चमारी, भभुआ, पिपरायां गांव के उपभोक्ता परेशान रहे। करीब छह घंटे तक लोग बिजली न मिलने से बेहाल रहे। इस दौरान न तो पंखे चले और न ही इनवर्टर चार्ज हो सके।

बिजली विभाग के जेई ब्रजेंद्र पाल ने बताया कि हवा से बबूल का पेड़ एचटी लाइन पर गिर गया था। इससे सप्लाई बाधित हुई। पेड़ को हटवाकर लाइन को ठीक कर लिया गया है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें