फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तनाव के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तनाव के चलते महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। वह बेटी की शादी को लेकर तनाव में रहती थी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी महेश दीक्षित की पत्नी वंदना दीक्षित (40) ने मंगलवार रात कमरे में लगे हुक से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे से शव लटका देख कोहराम मच गया। पुत्र प्रेम दीक्षित ने बताया कि पिता प्लंबर का काम करते हैं, जबकि मां घर पर रहती थीं।
बहन गीता की शादी को लेकर वह कई महीनों से तनाव में थीं। परिजनों ने उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह तनाव से नहीं निकल सकीं और उन्होंने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें